निउ युहान, डायलॉग अर्थ की चीन विश्लेषक हैं और वर्ष 2022 में इससे जुड़ीं। वह लंदन में रहती हैं। उन्होंने शिह ह्सिन विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में बीए की पढ़ाई की है और किंग्स कॉलेज लंदन से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एमए किया है। इससे पहले वह द पेपर और वर्ल्ड वाइड फ़ंड फ़ॉर नेचर, यूनाइटेड किंगडम के साथ काम कर चुकी हैं। उनकी रुचि ऊर्जा परिवर्तन, जलवायु भू-राजनीति और जलवायु परिवर्तन के आर्थिक प्रभावों में है।